Breaking News

MP News: ग्वालियर में फिर धंसी सड़क, माधवराव सिंधिया की मूर्ति के पास हुआ गड्ढा, दिखी सुरंग

MP News: ग्वालियर में सड़क धंसने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक बार फिर शहर की प्रमुख सड़क में गड्ढा हो गया है. इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के पास रोड पर गड्ढा हो गया है. गड्ढ़ा होने के बाद नीचे मौजूद सुरंग को साफ-साफ देखा जा सकता है. ये गड्ढा करीब 10 फीट गहरा बताया जा रहा है. इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई. इसके बाद गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार के हादसे बचा जा सके.

12 दिनों में 10 बार धंसी थी सड़क
ग्वालियर की चेतकपुरी सड़क देश में चर्चा का विषय रही. इसे महल रोड के नाम से भी जाना जाता है. ये सड़क 12 दिनों में 10 बार धंस चुकी है. दरअसल, जून के महीने में 19 करोड़ रुपये की लागत से वॉटर ड्रेन प्रोजेक्ट के तहत माधव नगर से चेतकपुरी के बीच लगभग 4.30 करोड रुपये की सड़क बनाई गई, जिसे महल रोड भी कहा जाता है. यह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल के बगल से होकर गुजरती है.

Check Also

पश्चिम बंगाल में 8 की बजाय 2 चरणों में वोटिंग, BJP क्यों मान रही इसे बड़ा ‘मौका’, TMC की बढ़ी टेंशन?

Bengal Election 2026: चुनाव आयोग ने रविवार, 15 मार्च को पांच राज्यों में होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *