इंदौर के बाद राजनांदगांव में लापरवाही, पुरानी पाइप लाइन में लिकेज से पानी में आ रहे कीड़े, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Rajnandgaon: राजनांदगांव शहर के लोगों को शुद्ध पेयजल मिले इसके शहर के विभिन्न पानी टंकियां की सफाई कराई जा रही है, लेकिन शहर के कई क्षेत्रों में वाटर सप्लाई पाइप लाइन में को लेकर ध्यान नहीं दिए जाने के चलते लोगों के घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है. कई क्षेत्रों में पाइपलाइन नाली से होकर गुजर रही है. वहीं पाइपलाइन में लिकेज के चलते पानी में कीड़े निकलने की शिकायत सामने आ रही है.

पुरानी पाइप लाइन में लिकेज से पानी में आ रहे कीड़े
शहर के वार्ड नंबर 42 राजीव नगर क्षेत्र में नल से आ रहे पानी में लोगों को बारीक इल्लियां और परजीवी कीड़े दिखाई दिए. जिसको लेकर वार्ड के लोगों में नाराजगी है. बसंतपुर वार्ड के निवासियों का कहना है कि उन्हें पीने के लिए शुद्ध जल भी नहीं मिल रहा है. पानी से कीड़े आ रहे हैं और निगम का कोई भी व्यक्ति अब तक नहीं पहुंचा है.

जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौत के बाद पेयजल को लेकर गंभीरता दिखाए जाना लाजिमी भी है. नगर निगम द्वारा टंकियों की सफाई तो की जा रही है लेकिन पाइपलाइन में लीकेज के चलते शुद्ध पानी लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है. बसंतपुर क्षेत्र में इससे पहले भी पेयजल को लेकर समस्या सामने आई थी. यहां पर दूषित पानी पहुंचने से लोगों को पीलिया, डायरिया और चर्म रोग हुआ था. वहीं अब नल के पानी से कीड़े निकालने का मामला सामने आया है. इस मामले में पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री और युवा कांग्रेस के प्रदेश अलपसंख्यक सचिव विशु आजमानी ने कहा कि प्रदेश की सरकार लोगों साफ पेयजल भी नहीं दे पा रही है. उन्होने कहा कि इंदौर की घटना के बाद भी पेयजल को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जारही है.

Check Also

CG Politics: पूर्व BJP विधायक संजीव शाह का कथित वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, CM बनने की महत्वाकांक्षा से संगठन में हलचल

मोहला। जिले की राजनीति में पूर्व भाजपा विधायक संजीव शाह के एक वायरल ऑडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *