दिल्ली में ‘ऑपरेशन कवच’ के दौरान पकड़ा गया नाइजीरियाई नागरिक पुलिस हिरासत में मौत, जांच शुरू

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली में पुलिस हिरासत में एक नाइजीरियाई नागरिक की मौत का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने 29 मार्च की रात ‘ऑपरेशन कवच’ के दौरान आरोपी को पकड़ा था। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान क्रिश्चियन एजे प्रॉमिस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हिरासत के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जानकारी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), विदेश मंत्रालय और नाइजीरिया के हाई कमीशन सहित सभी संबंधित अधिकारियों को दे दी है।

पुलिस उपायुक्त (DCP) शरद भास्कर दरादे के अनुसार, 29 मार्च को पश्चिमी जिला पुलिस ने ‘ऑपरेशन कवच’ चलाया था। इसी दौरान स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक नाइजीरियाई नागरिक को राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन की ओर स्कूटी से गलत दिशा में आते हुए देखा। पुलिस टीम ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और स्कूटी दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपी स्कूटी छोड़कर मौके से पैदल भागने लगा। हालांकि, पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।

तबीयत बिगड़ने पर कराया था भर्ती
पुलिस उपायुक्त (DCP) शरद भास्कर दरादे ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक क्रिश्चियन एजे प्रॉमिस को टैगोर गार्डन स्थित स्पेशल स्टाफ कार्यालय लाकर पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान उसने जांच में सहयोग नहीं किया और कुछ समय बाद उसने अपनी तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस टीम उसे तुरंत ख्याला स्थित गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उसे अस्पताल मृत अवस्था में ही लाया गया था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स अस्पताल की मॉर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), विदेश मंत्रालय और नाइजीरिया के हाई कमीशन को भी सूचित कर दिया गया है।

पश्चिमी दिल्ली में पुलिस हिरासत में नाइजीरियाई नागरिक की मौत के मामले में जांच तेज कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जानकारी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), विदेश मंत्रालय और नाइजीरिया के हाई कमीशन सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

Check Also

MP News: 1000 से ज्यादा फर्जी बमों की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से भोपाल एम्स तक मचाई थी दहशत

MP News: दिल्ली हाई कोर्ट, मध्य प्रदेश एम्स और स्कूल सहित कई निजी संस्थानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *