PM Modi Govt 11 Years: पप्पू यादव ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- जुमलेबाज अमेरिका को लव लेटर लिखते हैं

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का एक साल 9 जून को पूरा होने के साथ उनकी सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं, जिसकी शुरुआत “मैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी ईश्वर की शपथ लेता हूँ…” जैसे संकल्पों से हुई थी. इस अवसर पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर 12 बजे पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 11 वर्षों की उपलब्धियों का ब्योरा दिया.

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भाजपा सरकार के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे होने पर कहा कि उनकी (भाजपा) नीतियां झूठ के आधार पर है. अमित शाह जो खुद को चाणक्य कहते हैं, उनकी जुमलेबाजी. अमेरिका के पास चिट्ठी, लव लेटर लिखते हैं. 11 बार ट्रंप ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैंने सीजफायर कराया है, अन्यथा परमाणु युद्ध हो जाता. इन्होंने इसका एक बार भी जवाब नहीं दिया कि यह सही है या गलत.

पप्पू यादव ने कहा कि ये कहते थे डॉलर मेरा, रूपया, शेयर मार्केट… भाइयों डॉलर दुनिया में कहां है? रूपए की वैल्यू क्या है? शेयर मार्केट कहां है? 15 लाख रूपया मैं दूंगा, 2 करोड़ नौकरी दूंगा, ब्लैकमनी स्विस बैंक में हैं? किसके किसके हैं, क्या हुआ, नोटबंदी में क्या हुआ? जीएसटी का क्या हुआ? किसान कितने बर्बाद हुए? महिलाओं का क्या हुआ? बीजेपी बिजनेसमैन के पार्टनर कितने बने? ये बताएंगे न जाली नोट कितना है. क्यों नोटबंदी हुई? कितने लोग मर गए, नोटबंदी का बेनीफिट क्या है उस पर चर्चा क्यों नहीं करते ये 11 साल में?

पप्पू यादव ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर कोई चर्चा नहीं हो रही है. लगभग 40 फीसदी फैक्ट्रियां बंद हो गई. 24 घंटे आप भारत के बारे में नहीं सोचते हैं, भारत के 140 करोड़ की जनता के बारे में आप नहीं सोचते हैं. सारी संस्थाओं को खत्म कर दिए. ED, CBI, चुनाव आयोग, आप पलायन रोक पाए, आप अग्निवीर का क्या किए? सवा लाख सेना की भर्ती नहीं की.

Check Also

सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट, पत्थरबाजी और जान से मारने की धमकी; विरोध में व्यापारियों ने रखा नगर बंद

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *