यात्रीगण कृपया ध्यान दें! नवरात्रि में डोंगरगढ़ के लिए चलेगी ये पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

CG Pooja Special Train: नवरात्रि, छठ समेत त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है. दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान 6 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. ये ट्रेनें कुल 54 फेरे लगाएंगी. इसके अलावा बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने इस बार पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया है.

डोंगरगढ़ के लिए चलेगी ये पूजा स्पेशल ट्रेन
वहीं, मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने इस बार पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. हर साल नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान लाखों श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचते हैं. इस बार भीड़ को कंट्रोल करने और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए रेलवे ने कोरबा–डोंगरगढ़ (06884) और इतवारी–डोंगरगढ़ (06883) पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया है.

कोरबा से डोंगरगढ़ पूजा स्पेशल मेमू
गाड़ी 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:21 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी.

इतवारी से डोंगरगढ़ पूजा स्पेशल मेमू
ट्रेन रोजाना सुबह 5:00 बजे चलेगी और सुबह 9:50 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी. इन ट्रेनों का ठहराव बीच के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर होगा, ताकि गांव और कस्बों से आने वाले यात्री भी सीधे डोंगरगढ़ तक की यात्रा कर सकें.

Check Also

CG Recruitment 2026: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *