Petrol-Diesel Price Hike: अब और बढ़ेगी महंगाई! 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए गए हैं. पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे और डीजल के रेट में 2 रुपये 75 पैसे इजाफा किया गया है. 10 दिन में चौथी बार है, जब पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ाए गए हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 प्रति लीटर और डीजल 95.20 प्रति लीटर हो गया है. पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल दोनों के ही रेट में 7 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल डीजल की कीमतें में लगातार बढ़ोतरी के कारण अब महंगाई और बढ़ने के आसार हो गए हैं.

10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट
देश में 16 मई से 10 दिनों में लगातार चार बार पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ चुके हैं. मई महीने में 16 तारीख को सबसे पहले सरकार ने पेट्रोल डीजल के साथ ही सीएनजी के रेट भी बढ़ाए थे. 16 मई को पेट्रोल में 3 रुपये 14 पैसे और डीजल में 3 रुपये 11 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. इसी तरह 19 मई को पेट्रोल और डीजल में 90 पैसे, 23 मई को पेट्रोल और डीजल के रेट में 87 पैसे और 91 पैसों का इजाफा किया गया.

16 मई से 25 के बीच पेट्रोल और डीजल के रेट में हुई बढ़ोतरी
पेट्रोल डीजल

  • 16 मई 3.14 रुपये 3.11 रुपये
  • 19 मई 90 पैसे 90 पैसे
  • 23 मई 87 पैसे 91 पैसे
  • 25 मई 2.61 रुपये 2.75 रुपये

जनता को महंगाई का करना पड़ेगा सामना
पेट्रोल-डीजल के रेट के बढ़न से महंगाई और बढ़ेगी. खासतौर से डीजल के रेट में बढ़ोतरी से ढुलाई और भी ज्यादा महंगी हो जाएगी. जिसका असर सब्जी फलों से लेकर तमाम अन्य चीजों पर पड़ेगा. भारत में ढुलाई में सबसे ज्यादा 40 प्रतिशत डीजल का इस्तेमाल होता है. ऐसे में जनता की जेब पर असर और पडे़गा.

भारत 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम
पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 102.12 95.20
  • कोलकाता 113.51 99.82
  • मुंबई 111.21 97.83
  • चेन्नई 107.77 99.55

70 से 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा रेट
देशभर में पेट्रोल डीजल में बढ़ोतरा का सबसे बड़ा कारण मिडिल ईस्ट में चल रहा अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध है. पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल थी, जो कि मौजूदा समय में 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है. युद्ध के कारण दुनियाभर में पेट्रो उत्पादों की सप्लाई बाधित हो रही है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. हालांकि जानकारों का मानना है कि यूरोप और भारत के पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतोंं में इतनी बढ़ोतरी नहीं हुई. भारत की स्थिति अन्य देशों की अपेक्षा बेहतर है. इसके साथ ही एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोततरी देखने को मिलेगी.

Check Also

12 साल पहले ‘हत्या’ और पति-ससुर समेत 8 लोग जेल! अब वही महिला जिंदा मिली तो खुला बड़ा राज, नहर में मिला शव आखिर किसका था?

Bihar Murder Mystery: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *