Breaking News

PhD छात्रा ने किया सुसाइड: पुलिस चौकी के सामने शव रखकर बैठा परिवार, पिता ने बहन-बहनोई और दोस्तों पर परेशान करने के लगाए आरोप

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर की निवासी 25 वर्षीय PhD छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। बेटी की मौत के बाद परिवार पुलिस चौकी के बाहर शव रखकर बैठ गया।

घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की बकस्वाहा थाना क्षेत्र के बम्होरी की है। मृतिका के पिता सुनील कुमार जैन ने कहा, “बच्ची इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। वहां बहन-बहनोई और दोस्त उसे परेशान आकर रहे थे। कुछ समय पहले उसने घटनाक्रम बताया जिसके बाद उसे हमने घर बुला लिया। उसके फोन पर पलाश पथरिया और उसके अन्य दोस्त के फोन मेरे फोन पर आने लग गए।”

उन्होंने आगे कहा “वह फोन कोई साधारण कॉल नहीं होते थे। धमकी भरे होते थे और व्हाट्सएप मैसेज भी किए गए। इस संबंध में 9 जून को बकस्वाहा थाना में आवेदन दिया। एक हफ्ते तक कुछ नहीं हुआ। मैडम ने कुछ दिन बाद बुलाया और बेटी से जबरन बयान लिखवाए गए। मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया और विडिओग्राफी भी नहीं करवाई गई। जिससे तंग आकर बेटी ने खुदखुशी कर ली।”

Check Also

कौन हैं कर्मवीर सिंह बौद्ध? हरियाणा राज्यसभा चुनाव में 1 वोटों से मिली जीत

Haryana Rajya Sabha Election: सोमवार, 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *