जेल में प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला फोन और पेन ड्राइव ,पूर्व पीएम देवगौड़ा के पोते की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Prajwal Revanna Jail Controversy Bengaluru: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पोता प्रज्वल रेवन्ना बेंगलुरु स्थित परप्पना अग्रहारा जेल में बंद है. उसे रेप केस में कोर्ट ने अगस्त 2025 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी. तब से ही वह जेल में बंद हैं. अब जेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. इसके मुताबिक मंगलवार को सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने छापेमारी की थी. इस दौरान प्रज्वल रेवन्ना के पास से मोबाइल फोन-पेन ड्राइव बरामद किया गया है. इस बात की जानकारी खुद जेल अधीक्षक की तरफ से दी गई है.

प्रज्वल रेवन्ना के पास से मोबाइल फोन मिलने के बाद बाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस जांच में पता लगाया जाएगा कि प्रज्वल के पास जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा? जांच टीम की तरफ से इसके अलावा यह भी पता लगाया जाएगा कि पेन ड्राइव कहां इजेक्ट की जाती थी. मतलब यह है भी हो सकता है कि उसके पास पहले लैपटॉप भी हो सकता था.

लापरवाही के बाद लिया गया एक्‍शन
जेल में हुई लापरवाही के बाद एक्‍शन भी लिया गया है. अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही के लिए जेल के एक सीनियर अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा प्रज्वल रेवन्ना की सेल में हुई चूक के लिए एक अन्य अधिकारी को नोटिस जारी किया है. कुल मिलाकर माना जाए तो आने वाले समय अध‍िकार‍ियों के साथ-साथ प्रज्वल रेवन्ना की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

उम्रकैद की सजा काट रहा प्रज्वल
प्रज्वल इस समय उम्रकैद की सजा काट रहा है. उसे अगस्त 2025 में सजा सुनाई गई थी. उसके खि‍लाफ फार्म हाउस में काम करने वाली 47 साल की महिला ने साल 2024 में मामला दर्ज कराया था. महिला की तरफ से आरोप लगाया गया था कि प्रज्वल ने उसका कई बार रेप किया है.

इसके साथ ही वह उसे वीडियो लीक करने की धमकी भी दिया करता था. इसी मामले में कोर्ट ने प्रज्वल के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित कई धाराओं के तहत दोषी ठहराया था. प्रज्वल के खिलाफ रेप के तीन और मामले चल रहे हैं.

Check Also

PM Modi Gen-Z Dialogue: ‘नमो फॉर विकसित भारत’ में युवाओं से पीएम मोदी का सीधा संवाद, 6 हजार से ज्यादा Gen-Z ने लिया हिस्सा

PM Modi Gen-Z Dialogue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बड़ोदरा दौरे पर हैं. बड़ोदरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *