बंगाल: खराब मौसम से बंगाल के ताहेरपुर में नहीं उतर सका PM मोदी का हेलीकॉप्टर, दमदम एयरपोर्ट लौटा

WEST BENGAL: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार दोपहर को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के ताहेरपुर में सभा थी. वह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंच गये थे और कोलकाता एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से ताहेरपुर जा रहे थे, लेकिन कुहासे की वजह से उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम के चलते पश्चिम बंगाल के ताहेरपुर में नहीं उतर पाया है. हेलीकॉप्‍टर को घने कोहरे के कारण कोलकाता एयरपोर्ट लौटना पड़ा. अब पीएम मोदी लोगों को वीडियो कॉल के जरिए संबोधित करेंगे. पीएम मोदी का कार्यक्रम तय समय पर शुरू होगा. पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां वह कई परियोजनाओं का तोहफा देंगे और नदिया में एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं. मौसम खराब होने के चलते पीएम मोदी अब वीडियो कॉल मतलब वर्चुअल माध्यम के जरिए कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे.

कम विजिबिलिटी के कारण पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर पश्चिम बंगाल के ताहेरपुर में लैंड नहीं कर पाया और उसे कोलकाता एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा. शनिवार सुबह MI 17 हेलीकॉप्टर ने कोलकाता एयरपोर्ट से सुबह 11:15 बजे राणाघाट के ताहेरपुर में हेलीपैड के लिए उड़ान भरी. इसे ताहेरपुर लैंड करना था. इस बीच ताहेरपुर मीटिंग भी शुरू हो गई थी. उस मीटिंग में भाजपा के सांसद सुकांत मजूमदार बोल रहे थे. हजारों लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुनने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आखिर में हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका.

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य के लोगों ने परिवर्तन और गणतंत्र की स्थापना के लिए ममता बनर्जी की सरकार को अवसर दिया था, लेकिन ममता बनर्जी के शासन में राज्य की गणतांत्रिक व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा रहा है. उन्होंने SIR को लेकर कहा कि मतदाता सूची से किसी भी भी हिंदू का नाम बाद नहीं दिया जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी नदिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के बाराजागुली-कृष्णनगर मार्ग पर 66.7 किलोमीटर लंबे 4-लेन का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी उत्तर 24 परगना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के बारासात-बाराजागुली मार्ग पर 17.6 किलोमीटर लंबे 4-लेन की आधारशिला भी रखेंगे. अधिकारियों ने बताया कि ये परियोजनाएं कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के रूप में काम करेंगी.

Check Also

India Petroleum Reserves: अगर संकट हुआ तो भारत के पास कितने दिन का है पेट्रोल भंडार? मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया

Petrol Reserve of India: दुनियाभर में पेट्रोल भंडार को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *