Breaking News

Police Transfer: राजधानी देहरादून में बड़ा फेरबदल, 22 पुलिसकर्मियों का तबादला; आदेश जारी

देहरादून. जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. विभाग ने 19 उपनिरीक्षक (Sub Inspector) और तीन अपर उप निरीक्षक (Additional Sub Inspector) समेत कुल 22 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर किया है. अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

जारी आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट, उप निरीक्षक ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार और उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है. राजीव धारीवाल को सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेल नगर थाना और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेल नगर भेजा गया है. वहीं, एक पूर्व स्थानांतरण आदेश को भी निरस्त किया गया है.

Check Also

‘सत्ता आपके पास, लेकिन सड़कें हमारी…’ CJP आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की सरकार को चेतावनी, बेंगलुरु में आज प्रदर्शन

Abhijit Dipke Protest Warning: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *