Breaking News

Dhamtari Crime: स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने ग्राहक तलाश रहा था युवक, 3.08 ग्राम नशे के साथ गिरफ्तार

धमतरी। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एकलव्य स्टेडियम के पास चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टेडियम के पास एक संदिग्ध युवक मादक पदार्थ लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही एसआई संदीप अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 61 हजार 600 रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस तरह पुलिस के मुताबिक कुल 71 हजार 600 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

आरोपी की जानकारी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 33 वर्षीय विवेक नरसिंग दानी, निवासी सुंदरगंज वार्ड, धमतरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से आया और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।

Check Also

Surajpur Double Murder: मां-बेटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कुलदीप समेत 3 दोषियों को फांसी; चौथे को उम्रकैद

Breaking News: सूरजपुर. जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *