कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी, समय रहते अलग की गई बोगी

कोडरमा। कोडरमा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर गुरुवार को कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की अंतिम बोगी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन संख्या 53373 कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर शाम करीब 3:15 बजे कोडरमा स्टेशन से रवाना होने वाली थी।

यात्रियों ने देखा धुआं, रेलकर्मियों को दी सूचना
ट्रेन के रवाना होने से कुछ देर पहले यात्रियों की नजर अंतिम बोगी से निकल रहे धुएं पर पड़ी। यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना रेलकर्मियों को दी। सूचना मिलते ही रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग लगी बोगी को ट्रेन से काटकर अलग कर दिया।

RPF की मदद से आग बुझाने की कोशिश
बोगी को अलग करने के बाद आरपीएफ कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

समय रहते धुआं दिखाई देने और बोगी को ट्रेन से अलग कर दिए जाने से आग को अन्य कोच तक फैलने से रोकने की कोशिश की गई। आग लगने के कारणों और नुकसान को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Check Also

Jamshedpur Road Accident: खड़े ट्रक में जा घुसी कार, झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 की मौत

Jamshedpur Road Accident: झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे की बेटी का सड़क हादसे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *