UP में राहुल-अखिलेश साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव! सपा से पहले से ज्‍यादा सीटें लेने पर रहेगा फोकस

Up Elections 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसको लेकर अभी से ही सियासी समीकरण तैयार करने की कोशिश की जा रही है. अब तक समीकरणों को माने तो यूपी चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन तय माना जा रहा है. दोनों ही दलों के बीच जल्द ही औपचारिक बातचीत शुरू होगी, जिसमें यह तय किया जाएगा कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा? माना यह भी जा रहा है कि कांग्रेस इस बार ज्यादा सीटों पर अपनी किस्‍मत आजमाएगी.

दोनों दलों के बीच किस तरह का तालमेल दिखाई देता है. अगर वैसा ही चुनाव तक बना रहता है तो विधानसभा चुनाव में यह भी हो सकता है कि कांग्रेस 115 सीटों लड़ सकती है. क्योंकि कांग्रेस लगभग 120 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में लगी हुई है. इसको लेकर कई तरह के सर्वे के साथ ही स्थानीय नेताओं से भी बातचीत कर सलाह ली गई है.

क्यों इस बार की तस्वीर होगी पहले से अलग?
उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में इस बार काफी कुछ बदला नजर आएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोगों का मानना है कि पिछले चुनावों के मुकाबले अब राहुल गांधी की छवि मजबूत हुई है. भारत जोड़ो यात्रा से लेकर अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए राहुल ने जनता से कनेक्‍ट करने की कोशिश की है. इसका फायदा उन्‍हें आने वाले चुनाव में जरूर मिलेगा.

कांग्रेस नेताओं का क्या है तर्क?
दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं का तर्क यह भी है कि पिछले चुनावों में हम लोकसभा में भी मजबूत नहीं थे. साथ ही साथ यूपी में भी हालत ठीक नहीं थी. लेकिन अब लोकसभा में भी ठीक संख्‍या में हैं और यूपी में भी हम लोगों ने सुधार किया है. अगर समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करती है तो दल‍ित, मुस्‍ल‍िम और गैर यादव ओबीसी मतदाताओं का समर्थन मिल सकता है. यही वजह है कि साल 2017 के चुनाव के मुकाबले इस बार कांग्रेस ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी करेगी.

कांग्रेस को इन इलाकों की सीटें मिलेंगी
कांग्रेस के हिस्से में वो सीटें भी आ सकती हैं, जहां सपा खास कामयाब न रही हो. इनमें पश्चिमी यूपी में नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा जैसी सीटें हो सकती हैं. इन पर लंबे समय से भाजपा का कब्जा है. इसके अलावा वाराणसी के आसपास की भी कुछ सीटें मिल सकती हैं.

Check Also

Disha Salian Death: आत्महत्या या कुछ और? अब CBI करेगी जांच, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Disha Salian Death: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *