Breaking News

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने जताई मां बनने की इच्छा, बोलीं- सलमान खान का स्पर्म…

Rakhi Sawant: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों पर रहने वाली राखी सावंत ने मां बनने की इच्छा जताई है. राखी बिग बॉस मराठी 6 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले चुकी हैं. बिग बॉस में एंट्री करने से पहले उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातें की हैं, जिसमें राखी ने मां बनने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा, मैं अपने एग्ज फ्रीज करा चुकी हूं. मां बनने के लिए जरूरी नहीं कि आप शादी करो. जानिए मां बनने को लेकर राखी सावंत ने क्या कहा?

राखी सावंत दुबई से लौटने के बाद एक बार फिर सुर्खियों पर हैं. कभी बयानबाजी को लेकर तो कभी अपने पहनावे को लेकर, लेकिन वो हंसाने से किसी को भी पीछे नहीं छोड़तीं. अब मां बनने की उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की है. जब राखी सावंत से सवाल किया गया कि क्या उनका बच्चे पैदा करने का प्लान है? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, मैं अपने एग्स फ्रीज करा चुकी हूं. बहुत जल्द मां बनूंगी. यह जरूरी नहीं है कि आप मां बनने के लिए शादी करो. सेरोगेट करने के लिए किसी का भी स्पर्म ले लो. अपने मां बनने को लेकर राखी ने कहा कि मैं किसी भी हीरो का स्पर्म ले सकती हूं, सिर्फ सलमान भाई को छोड़कर.

मेरा रिश्ता खुदा से, चाहे वह किसी धर्म में हों: राखी
धर्म को लेकर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, मैं हिूंदू थी, क्रिश्चन भी थी और इस्लामिक हूं. किसी भी धर्म में कोई खराबी नहीं है. ये जो सब धर्म बोलते रहते हैं, मेरे मरने के बाद सब गायब हो जाएंगे. मेरी मां ने मुझे जन्म दिया और मेरी अपनी जिंदगी है. मेरा रिश्ता खुदा से है. मैं खुदा को ढू़ढ़ती हूं, चाहे वह किसी भी धर्म में हों. इसके अलावा हिंदू धर्म को त्यागकर मुस्लिम धर्म अपनाने को लेकर किए गए सवाल पर बोलीं, नो कमेंट्स.

किसके साथ हुई थी राखी सावंत की शादी?
राखी सावंत की 2 बाद शादियां हो चुकी हैं. उनकी शादी 2022 में आदिल खान दुर्रानी के साथ हुई थी, जिसके लिए राखी ने अपना धर्म भी बदला था. लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और दोनों अलग रहने लगे. इससे पहले साल 2019 में राखी सावंत की शादी NRI रितेश सिंह के साथ हुई थी, जिनका 2022 में तलाक हो गया. अब राखी सावंत बिना शादी के ही मां बनने की इच्छा जताई है.

Check Also

मातृभूमि की रिलीज से पहले ही सलमान खान ने नई एक्शन फिल्म की तैयारियां तेज कीं

बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan अपनी आगामी फिल्म की रिलीज से पहले ही एक नए बड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *