Breaking News

कौन हैं सानिया चंडोक? जो बनेंगी अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन, सचिन ने पीएम मोदी को दिया बेटे की शादी का न्योता

Who is Saaniya Chandok: देश के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. अर्जुन की शादी सानिया चंडोक से 5 मार्च को होगी. दोनों काफी समय से अच्छे दोस्त हैं. कई बार साथ में भी देखे गए हैं. शादी का निमंत्रण सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिया है. अर्जुन तेंदुलकर की शादी को लेकर सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर कौन हैं सानिया चंडोक, जो सचिन तेंदुलकर की बहू बनने जा रही हैं?

कौन हैं सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक देश के काफी बड़े व्यापारिक घराने से ताल्लुख रखती हैं. वे ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन और जाने-माने उद्योगपति रवि घई की पोती हैं. सानिया ने अपनी पढ़ाई लंदन से पूरी की है. इसी दौरान अर्जुन तेंदुलकर से सानिया की मुलाकात हुई. सानिया मुंबई में मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी नाम से एक पेट केयर चलाती हैं. उन्होंने मुंबई में इसके 2 आउटलेट खोल रखे हैं. सानिया पेशे से एक क्वालिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं.

कैसे मिले अर्जुन और सानिया?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सानिया और अर्जुन की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई. सानिया लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करती थी. इस दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन तेंदुलकर से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई, जो शादी के बंधन तक पहुंच गई. अर्जुन और सानिया की इस शादी में देश-विदेश के कई दिग्गज शामिल होंगे. सचिन तेंदुलकर ने व्यक्तिगत रूप से शादी में आने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है. शादी मुंबई से 5 मार्च 2026 को होगी.

लखनऊ से IPL मैच खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन तेंदुलकर इस साल 2026 के IPL में खेलते नजर आएंगे. कई सालों तक मुंबई टीम का हिस्सा रहे अर्जुन को इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्रेड कर दिया है. यानी अब अर्जुन, केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम में खेलते नजर आएंगे. बता दें, अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2020-21 से अपने करियर की शुरुआत की थी.

Check Also

MP News: एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

MP News: मध्य प्रदेश में 11 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *