Breaking News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी बकरीद की बधाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की है तैनाती, CCTV और ड्रोन से की जा रही निगरानी

लखनऊ. आज बकरीद मनाई जा रही है. जिसे लेकर प्रदेशवासियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है. त्योहार को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह पर पुलिस की टीम नजर आ रही है. किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अधिकारियों को तैनात किया गया है.

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक
बकरीद को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा. वहीं प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाई गई है. किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी. सभी जगह CCTV और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी. सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.

संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी
त्योहार के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी की मदद से निगरानी की जाएगी. साथ ही फुट पेट्रोलिंग और इंटेलिजेंस इनपुट पर फोकस किया जाएगा. पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि त्योहार मनाएं, लेकिन शांति और कानून व्यवस्था के दायरे में रहकर. पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा की इजाजत नहीं दी जाएगी. त्योहार के नाम पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर साइबर टीम के जरिए कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

‘IAS का सपना रह गया अधूरा, भगवान ऐसी पत्नी…’, 5 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर दी जान, UPSC की तैयारी कर रहा था युवक

MP News: उज्जैन में यूपीएससी की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय राहुल ने अपने कमरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *