Breaking News

T20 World Cup: पाकिस्तान की ड्रामेबाजी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जो फैसला होगा…’

T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है. पाकिस्तान की ओर से मैच न खेलने को लेकर बयानबाजी और अटकलों के बीच अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले में खुद से कोई फैसला नहीं लेगा और आईसीसी जो भी फैसला लेगा उसका पालन करेगा.

BCCI ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, दिल्ली में होने वाले दूसरे मैच से पहले टीम इंडिया भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के घर डिनर के लिए पहुंची थी. इसी दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारत-पाकिस्तान मैच विवाद पर कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप एक आईसीसी टूर्नामेंट है और सभी फैसले लेने का अधिकार उसी को है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि भारत इस मामले पर आईसीसी के फैसले का इंतजार कर रहा है. आईसीसी का जो भी फैसला होगा हमें मंजूर होगा.

PCB ने ICC के सामने रखी 3 शर्त
8 फरवरी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच एक मीटिंग हुई. जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ मैच खेलने पर सहमति जताई है. हालांकि इसके लिए उन्होंने आईसीसी के सामने तीन शर्त रखी है-

  • पीसीबी ने अपनी पहली शर्त में आईसीसी से सालाना आय में बढ़ोतरी की मांग की है.
  • इसके अलावा बाईलेटरल सीरीज को फिर से शुरू करने की मांग की है.
  • तीसरी मांग है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय खिलाड़ी, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करें.

हेड कोच गंभीर ने टीम के लिए रखा डिनर
भारतीय क्रिकेट टीम को अब अपना दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है. इस मैच से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने बीते दिन रविवार को टीम इंडिया के लिए अपने घर पर डिनर का आयोजन किया था, जिसमें शामिल होने पूरी टीम पहुंची थी.

Check Also

LPG Crisis: इंदौर में एक महीने तक नहीं मिलेगा LPG गैस कनेक्शन, विभाग ने e-Kyc और पोर्टल प्रक्रिया को किया बंद

LPG Crisis: मध्य प्रदेश में रसोई गैस को लेकर आम लोगों की दिक्कतें लगातार बढ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *