आवारा कुत्ते ने 4 साल की मासूम को काटा, 5-टांके आए:घर के बाहर खेल रही थी, कान, गाल और सिर से नोचा,जिला अस्पताल में भर्ती

अलवर: भरतपुर के कैथवाड़ा गांव में सोमवार दोपहर घर से बाहर खेल रही चार साल की बालिका पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बालिका के कान, गाल और सिर पर गंभीर चोटें आईं। बालिका की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कुत्ता उसे घायल छोड़कर भाग गया।

परिजन तुरंत बालिका को लहूलुहान हालत में सीकरी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में मौजूद डॉक्टरों ने बालिका के कान, सिर और गाल पर पांच टांके लगाए, जिसके बाद उसकी स्थिति में थोड़ा सुधार आया।

बालिका की मां अपसीना ने बताया कि उसकी बेटी मोनिस्टा घर के गेट से बाहर निकल रही थी, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता आया और उस पर बुरी तरह झपट पड़ा। कुत्ते ने बालिका के चेहरे और सिर को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के पहुंचते ही कुत्ता मौके से भाग गया। फिलहाल, बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

Check Also

जंतर-मंतर पर फ्री खाने की फंडिंग पर सवाल! जुनैद के घर पहुंची पुलिस, अब परिवार और पुल‍िस ने दी सफाई

Junaid Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *