29 अक्टूबर को होगी नगर निगम की सामान्य सभा बैठक, 14 प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रायपुर। नगर निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैठक 29 अक्टूबर को बुलाई गई है। सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे नगर निगम मुख्यालय भवन के सभागार में आयोजित होगी।

बैठक की शुरुआत पिछली सामान्य सभा की कार्यवाही की पुष्टि से होगी। इसके बाद एक घंटे का प्रश्नकाल रखा गया है, जिसमें पार्षद शहर से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठा सकेंगे।

प्रश्नकाल के बाद मेयर इन काउंसिल की पिछली बैठकों में पारित 14 प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और इन्हें अनुमोदन के लिए सामान्य सभा के समक्ष रखा जाएगा।

Check Also

‘बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य रूप दिखा…’, बस्तर पंडुम के सफल आयोजन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

CG News: बीते कई सालों से जिस बस्तर को लंबे समय तक माओवाद, हिंसा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *