दसई करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, साल्ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच सरगुजा में बाइक सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

दसई करमा देखने जा रहे थे दो भाइयों की मौत
यह घटना उदयपुर थाना क्षेत्र में हुई है। गुरुवार देर रात दो सगे भाई धन्ना और मन्ना बाइक से दसई करमा देखने जा रहे थे। इसी दौरान साल्ही मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस
सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने शव को सीएचसी उदयपुर पहुंचा। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है।

Check Also

कुरुद में ट्रक की डीजल टंकी पर चालक ने ही लगाया हाथ! चोरी का तेल खरीदने वाला भी गिरफ्तार

कुरुद। कुरुद पुलिस ने ट्रक की टंकी से डीजल चोरी करने वाले चालक और चोरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *