रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़े अफसर किस कदर बेलगाम हैं, और कैसे निजी कामों के लिए विभागीय कर्मचारियों का बेधड़क इस्तेमाल करते हैं इसका एक सटीक उदाहरण देखने को मिला है। वन विभाग के सबसे बड़े अफसर की बेटी की शादी में दर्जनों विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाकायदा वाट्ऐप पर ड्यूटी चार्ट तैयार कर आदेशित भी किया गया है।
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से लेकर होटल तक में लगाई गई ड्यूटी
हरिभूमि डाट काम के पास ऐसे ही वाट्सऐप चैट्स और पेपर पर बनाई गई ड्यूटी चार्ट मौजूद है। दरअसल पीसीसीएफ अरुण कुमार पाण्डेय की पुत्री डा. मनिका की शादी 21 नवंबर को हाने जा रही है। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी आने वाले मेहमानों को रिसीव और स्वगत के लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, होटल के अलावा विभिन्न वेडिंग सेरेमनी वाले स्थानों पर लगाई गई है। कर्मचारियों को बाकायदा व्हॉट्सऐप ग्रुप में तय स्थान पर पहुंचने के आदेश दिए गए हैं।
फारेस्ट गार्ड, रेंजर से लेकर अफसरों तक की ड्यूटी, वर्दी में आने के निर्देश
बताया जा रहा है कि, पिछले एक सप्ताह से वन अमला ड्यूटी के बजाय इसी वैवाहिक समारोह की तैयारियों में जुटा है। विवाह समारोह में फारेस्ट गार्ड, फारेस्टर, डिप्टी रेंजर, रेंजर से लेकर कई बड़े अधिकारियों तक की ड्यूटी लगाई गई है। विवाह में विभागीय कर्मचारियों को वर्दी में आने के निर्देश भी दिए गए हैं।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter