Breaking News

दहेज प्रताड़ना के बीच ट्रिपल तलाक का मामला, पीड़ि‍त बोली- शादी के 5 महीने बाद 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगा

अंबिकापुर : अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आई है. दहेज प्रताड़ना के विवाद के बीच ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है. आरोप है कि पति ने रिश्तेदारों के सामने पत्नी को तीन तलाक दे दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़‍ि‍ता ने कहा 5 लाख अतिरिक्त दहेज की मांग की
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. मोमिनपुरा निवासी सहाना बानो का निकाह साल 2022 में सदर रोड निवासी शोएब खान से हुआ था. पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. निकाह के समय उसके परिवार की ओर से 3 लाख रुपये नकद और घरेलू सामान दिए गए थे.

प्रताड़ना से परेशान होकर 10 महीने से मायके आ गई थी
महिला का कहना है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह 10 महीने पहले मायके आ गई थी और महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश हुई, लेकिन पति ने पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया.

पीड़िता का आरोप है कि 6 जून को रिश्तेदारों की मौजूदगी में पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कही. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है.

Check Also

Raigarh Crime: इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण! आंखों पर पट्टी बांधकर ₹1 लाख UPI से ट्रांसफर, 24 घंटे में एक आरोपी हिरासत में

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र में इवनिंग वॉक पर निकले एक कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *