स्कूल में शिक्षकों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, DEO ने थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब

सक्ती। जिले के मालखरौदा ब्लॉक स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर में पांच शिक्षक और एक स्वीपर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने संबंधित पांच शिक्षकों और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी से तीन दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है।

वायरल वीडियो में स्कूल परिसर के भीतर शिक्षक और अन्य कर्मचारी शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर संबंधित कर्मचारियों से पूरे मामले में उनका पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। अधिकारियों के मुताबिक, निर्धारित समय सीमा में जवाब मिलने के बाद मामले की जांच और तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

Patharidih Murder Case: पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे झुके तीनों आरोपी, आत्मसमर्पण के बाद गिरफ्तार; शव ठिकाने लगाने की कोशिश का आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के ग्राम पठारीडीह में हुए हत्या के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *