Bilaspur: वन विभाग का अनोखा स्टिंग ऑपरेशन, ग्राहक बनकर पेट शॉप पहुंचे कर्मचारी, चार कछुए किए जब्त

Bilaspur: बिलासपुर में वन विभाग की टीम ने जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित पेट पाइंट शाप पर छापेमारी कर चार इंडियन रूफ्ड टर्टल (कछुए) जब्त किए और दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, वन विभाग को कछुओं की अवैध बिक्री की सूचना राज्य उड़नदस्ता को मिली थी. इसी के आधार पर उड़नदस्ता की टीम शहर पहुंची और बिलासपुर वन परिक्षेत्र के साथ संयुक्त कार्रवाई की.

ग्राहक बनकर पेट शॉप पहुंचे कर्मचारी
कार्रवाई से पहले विभाग के एक वन कर्मचारी को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा गया. कर्मचारी ने तय कीमत पर एक कछुआ खरीदकर इसकी पुष्टि की, जिसके बाद टीम ने दुकान पर छापा मारा और कछुए को बरामद किया. आरोपित के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया. अदालत ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.

कछुए की खरीद-बिक्री है बैन
कछुआ अनूसूची एक का वन्य जीव है. इसकी खरीदी व बिक्री दोनों प्रतिबंधित है. इस सख्त आदेश का कुछ दुकान संचालक उल्लंघन कर रहे हैं. जिन-जिन जगहों पर चोरी-छिपे बिक्री होती है, उनकी जानकारी विभाग की टीम खंगाल रही है. इसी के तहत ही बिलासपुर के जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित पेट पाइंट नामक एक शाप में कछुआ बिकने की सूचना मिली.

Check Also

Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबा बेमेतरा का कॉलेज छात्र; हालत गंभीर

Satya Niketan Building Collapse: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *