VIP पास पर रोक, गणनास्थल की निगरानी… राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव

Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इसमें वीआईपी पास से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक शामिल है. चढ़ावा चोरी मामले के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गणनास्थल पर निगरानी व्यवस्था को और सख्त कर दिया है. वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा नव नियुक्त एसपी विजय शंकर मिश्रा के पास है. जानें राम मंदिर में क्या-क्या हुए बदलाव?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. इसकी जांच का जिम्मा एसआईटी के पास है. एसआईटी की जांच के आधार पर 8 लोगों को आरोपी बनाया है. फिलहाल, अभी भी जांच जारी है. इस दौरान मंदिर प्रशासन ने कई बड़े बदलाव कर दिए हैं.

VIP पास व्यवस्था प्रभावित
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के इंचार्ज ने बताया कि पहले जिन लोगों की आईडी का इस्तेमाल वीआईपी पास जारी करने के लिए किया जाता था, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसकी वजह से मंदिर की कई व्यवस्था प्रभावित हुई हैं. वीआईपी पास जारी करने की प्रक्रिया भी फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. पहले वीआईपी पास जारी करने की कोई सीमा तय नहीं थी. जरूरत पड़ने पर 100 या उससे अधिक पास जारी कर दिए जाते थे.

बढ़ाई गई अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा व्यवस्था की अगर बात करें, तो उसमें भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं. ट्रस्ट ने अब रिटायर्ड सैनिकों की नियुक्ति की है. इसके साथ ही गणनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ा दी है. दान पेटी को मंदिर परिसर के गणना केंद्र तक पहुंचाने के लिए 27 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है. वहीं, बैंकिंग लेनदेन के लिए अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन, मुख्य अभियंता जगदीश आफले और चार्टर्ड अकाउंटेंट चंदय राय के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे. ये सभी फैसले चढ़ावा चोरी मामले के बाद लिए गए हैं.

Check Also

अडानी के खिलाफ अमेरिकी केस पर लगा ब्रेक, रिश्वतखोरी के आरोपों से मिली कानूनी राहत

Gautam Adani News: ब‍िजनेसमैन गौतम अडानी को अमेरिका में चल रहे एक केस में बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *