Breaking News

इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल, अब कहां होगी अमेरिका-ईरान के बीच दूसरी मीटिंग?

US Iran Peace Talks: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता आयोजित की गई थी, लेकिन वह विफल रही. पहले दौर की शांति वार्ता विफल होने के बाद अमेरिका और ईरान जल्द ही दूसरे दौर की कूटनीतिक वार्ता शुरू कर सकते हैं. दोनों देशों के बीच जंग समाप्त करने को लेकर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. क्योंकि दोनों देश आखिरी समझौते तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हुए हैं. इसलिए अमेरिका और ईरान आमने-सामने बैठकर बातचीत करने पर विचार कर रहे हैं. यानी दोनों देशों के बीच जल्द ही शांति वार्ता शुरू हो सकती है.

मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो भले ही अमेरिका और ईरान के बीच हुई शांति वार्ता फेल हो गई हो, लेकिन दूसरी बार भी मीटिंग इस्लामाबाद में होने की संभावना है. हालांकि, अभी शांति वार्ता की मीटिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन वार्ता के लिए चर्चा का दौर चल रहा है. दावा किया जा रहा है कि तेहरान और वाशिंगटन दोनों बातचीत के लिए पूरी तरह से सहमत हो गए हैं.

गुरुवार को हो सकती है वार्ता
हालांकि, अभी यह भी क्लियर नहीं हो पाया है कि अमेरिका और ईरान की दूसरी मीटिंग में किस लेवल के नेता या अधिकारी शामिल होंगे. चर्चा है कि अमेरिकी अधिकारियों ने मीटिंग के लिए स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर को भी विकल्प के तौर पर रखा है. लेकिन मीटिंग कहां होगी, अभी इसके लिए आधिकारिक और अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. सूत्रों की मानें तो गुरुवार को वार्ता होने की संभावना है.

अंतिम फैसला अल्लाह के हाथ में: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री
सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि दूसरे पक्ष ने हमसे संपर्क किया है. वे समझौता करना चाहते हैं. वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरी मीटिंग जल्द होने की उम्मीद है. पहली मीटिंग करीब 21 घंटे चली, लेकिन किसी स्थायी शांति समझौते तक पहुंचने पर विफल रहे. उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला अल्लाह के हाथ में है.

Check Also

Trump Tariff Shock: भारत समेत 17 देशों पर 10% नया टैरिफ, आज से लागू

US Tariff: अमेरिका ने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों के खिलाफ बड़ा कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *