Breaking News

‘जब मैंने हॉर्न दिया तो क्यों नहीं सुना’, 3 लोगों को थार से टक्कर मारने के बाद विधायक के बेटे ने दिखाए तेवर

शिवपुरी में भाजपा विधायक के बेटे की दबंगई का मामला सामने आया है. एमपी के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी की थार ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन बाइक सवार और दो अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में एक महिला भी शामिल है जिसका इलाज करेरा के अस्पताल में जारी है साथ ही सभी घायलों को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

राह चलते 5 लोगों को टक्कर
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी करेरा की तरफ जा रहे थे तभी तेज रफ्तार उनकी थार ने राह पर चलते पांच लोगों को टक्कर मार दी. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इतना ही नहीं हादसे के बाद जो हुआ उसने लोगों को और भी ज्यादा हैरान कर दिया.

घायलों से बहस शुरू कर दी
दिनेश लोधी पर आरोप है कि हादसे के बाद लोगों से माफी मांगने की बजाय उल्टा उनसे बहस शुरू कर दी और फिर विधायक के बेटे के तेवर चढ़ गए. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दिनेश लोधी ने घायल लोगों पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि मैने हॉर्न बजाया था लेकिन इसके बावजूद भी लोग सड़क से नहीं हटे.

वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में दिनेश लोधी कह रहे है कि- जब हॉर्न बजाया तो तुम लोग सामने से क्यों नहीं हटे. तो लोग बोले- अरे मार दोगे क्या? ये पूरी वार्तालाप कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

पुलिस ने किया मामला दर्ज
इस घटना के बाद घायलों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच पड़ताल शुरू कर दी है. खबर ये भी की थाने में भी दिनेश लोधी का अक्रामक व्यवहार रहा. फिलहाल जांच कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Check Also

Ghaziabad Dog In Lift Row: कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने पर बवाल, दो महिलाओं में जमकर मारपीट; बाल खींचे, थप्पड़ और डंडे से हमला, VIDEO वायरल

गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र स्थित विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में पालतू कुत्ते को लिफ्ट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *