मौत का अस्पताल! DDU हॉस्पिटल में प्रसव के आधे घंटे बाद महिला की चली गई जान, परिजनों ने काटा बवाल, जिम्मेदार कौन?

चंदौली. मुगलसराय स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय (डीडीयू नगर) में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई. बच्चे के जन्म के लगभग आधे घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ी, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया.

बता दें कि शब्बो को आज सुबह करीब 5 बजे प्रसव के लिए पीपी सेंटर लाया गया था, जहां उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के जन्म के लगभग आधे घंटे बाद शब्बो की तबीयत अचानक बिगड़ गई. डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. पीपी सेंटर मुगलसराय के डॉ. एस.के. चतुर्वेदी ने बताया कि डिलीवरी के बाद महिला को शरीर में कन्वर्जन (दौरे) आने लगे थे, जिसके कारण उनकी मौत हुई.

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. वे शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे. मृतक के परिजन रुशीक अहमद ने बताया कि वे न्याय चाहते हैं. घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस और मुगलसराय थाना प्रभारी गगन राज सिंह मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिसे पुलिस नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है. प्रशासन की निगरानी में आगे की कार्रवाई की जा रही है. मृतका की पहचान हरि शंकरपुर निवासी 32 वर्षीय शब्बो के रूप में हुई है.

Check Also

झारखंड में 15 दिसंबर से ठप हो सकती हैं स्वास्थ्य सेवाएं! डॉक्टरों ने सरकार को दिया 14 दिसंबर तक का अल्टीमेटम

रांची। झारखंड में चिकित्सकों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन एक बार फिर तेज होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *