Breaking News

सिर कुचलकर युवक की हत्या : आपसी विवाद मे घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने संदेही को पकड़ा

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर में आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। 25 जून की देर रात करीब 12 बजे पानी टंकी के पास सो रहे 25 वर्षीय चेतन ठाकुर का सिर भारी वस्तु से कुचलकर उसकी हत्या की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चेतन ठाकुर पानी टंकी के पास सो रहा था, तभी आरोपी ने उस पर भारी वस्तु से हमला किया। सिर पर गंभीर चोट लगने से चेतन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

हत्या की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और नंदिनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने संदेही रैनू राम यादव (22) को हिरासत में लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी विवाद सामने आई है। पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल भारी वस्तु और अन्य सबूत जुटाने में भी लगी हुई है।

Check Also

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शिक्षक पर अवैध धर्मांतरण का आरोप, VHP-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP से मांगी उच्चस्तरीय जांच

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ग्राम बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण से जुड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *