Breaking News

Bhopal: भोपाल में युवती की छत से गिरकर मौत, कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली थी

Bhopal News: भोपाल के चूना भट्टी थाना क्षेत्र स्थित पारिका सोसाइटी में बुधवार को एक युवती की छत से गिरने के बाद मौत हो गई. पुलिस ने शुरुआती तौर पर इसे गिरने से हुई मौत मानते हुए मर्ग कायम किया है, लेकिन पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए गहन जांच शुरू कर दी गई है. थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य के अनुसार मृतका की पहचान प्रिया मेहरा के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 21 से 22 वर्ष बताई जा रही है.

दोपहर में मिली छत से गिरने की सूचना
जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच प्रिया के छत से गिरने की सूचना मिली थी. वह सुबह लगभग दस बजे घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन बाद में उसके चूना भट्टी स्थित पारिका सोसाइटी पहुंचने की जानकारी सामने आई. वह वहां किस कारण से गई थी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.

पुलिस जानकारी में सामने आई ये बातें
पुलिस ने बताया कि युवती को अस्पताल पहुंचाने वाला युवक कपिल तुषार है, जो उसका पुराना पड़ोसी बताया जा रहा है. दोनों के बीच पहले से जान-पहचान होने की पुष्टि हुई है, हालांकि घटना के समय वे किन परिस्थितियों में वहां मौजूद थे, इसे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा था, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से युवती छत से गिरी. पुलिस छत से गिरने की स्थिति, युवती की मौजूदगी और युवक की भूमिका सहित सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार मृतका नूतन कॉलेज में पढ़ती थी, जिसकी पुष्टि परिजनों से की जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

Delhi CJP Protest: प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट

CJP Protest: देश की राजधानी दिल्‍ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *