गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर कल से वसूला जाएगा टोल टैक्स, कार-ऑटो और टू व्हीलर के लिए देने होंगे इतने पैसे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर आज रात से टोल टैक्स लागू हो जाएगा। आज रात 12 बजे से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के भगवानपुर टोल प्लाजा पर वाहनों को टोल टैक्स देना होगा। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। कार,जीप, वैन, बाइक, ऑटो और मिनी बस के लिए रेट लिस्ट भी आ गई है।

ऑनलाइन करना होगा भुगतान
यूपी सरकार द्वारा जारी नियमावली के मुताबिक वापसी करने पर वापसी में 60 फीसदी टोल देना ही होगा। एक माह के भीतर 20 या उसके ज्यादा एकल सफर करने वाले गाड़ियों से टोल शुल्क का 80 फीसदी वसूला (Gorakhpur Link Expressway Toll Tax) जाएगा। भुगतान ऑनलाइन या FASTag के जरिए करना होगा। यह टोल भगवानपुर से चौदह परास पूर्वांचल टोल प्लाजा तक लागू रहेगा।

बाइक/ऑटो:
सिंगल यात्रा ₹140
रिटर्न यात्रा ₹230

कार/जीप/वैन:
सिंगल ₹285
रिटर्न ₹455

मिनी बस:
सिंगल ₹440
रिटर्न ₹705

इसके अलावा भारी निर्माण कार्य मशीन (एचसीएम) भू गतिमान उपस्कर (ईएमई) या बहुधुरीय यान (एमएवी) (3 से 6 धुरीय) वाहनों से 1335 रुपये प्रति फेरा और विशाल आकार यान (ओवरसाइज्ड वेहिकल) (7 या अधिक धुरीय) वाहनों से (Gorakhpur Link Expressway Toll Tax) 1745 रुपये वसूला जाएगा।

Check Also

2.7 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर्स भी नहीं दिला सके जीत! पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर

Rajasthan Panchayat Election Results 2026: राजस्थान के कुछ इलाकों में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *