Tank Ram Verma on Higher Education: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग कितनी तरक्की में है इसका अंदाजा आप ताजा आंकड़ों से किया जा सकता है. राज्य में उच्च शिक्षा क्षेत्र में कई बढ़ौतरियां देखने को मिली है, पिछले 3 साल में राज्य में 13 नए सकारी कॉलेज शुरू किए गए हैं. इसके अलावा कॉलेजों में 3356 सीटें बढ़ाने का परमिशन भी दे दिया गया है. वहीं, इन कॉलेजों में 391 नए पद भी बनाए गए हैं. हालांकि, 2394 शिक्षकों के पद अभी भी खाली हैं.
उच्च शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
दरअसल, शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री ने नया रायपुर में विभाग की उप्लब्धियों के बारे में जानकारी दी. जिसमें उन्होंने बताया कि, शिक्षा क्षेत्र में सरकार का फ्यूचर विजन क्या है. उन्होंने बताया कि, 84 कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए 418.25 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. इसके अलावा 13 कॉलेजों में हॉस्टल सहित अन्य ढांचों के लिए भी मंजूरी दे दी गई है. इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने इंटर्नशिप नीति-2026 के बारे में भी जानकारी दी.
शिक्षक भर्ती कबसे अटकी
गौरतलब है कि, सरकारी कॉलेजों में विस्तार तो तेजी से हुआ है लेकिन, बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रदेश में शिक्षकों की काफी कमी है. जानकारी के मुताबिक, सहायक प्राध्यापकों के 5347 पदों में से 2394 पद खाली है. इसका मतलब 45 फीसदी के आसपास शिक्षकों की भर्ती अभी होनी है. वहीं, साल 2025 में 625 असिस्टेंट प्रोफेसर और ग्रंथपाल क्रीडाधिकारी के 75 पदों पर भर्ती की घोषणा का गई थी. लेकिन अभी तक इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है.
इस सत्र का बजट भी बढ़ाया गया
बता दें, उच्च शिक्षा विभाग का बजट भी 2023-24 में 1277 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1816 करोड़ रुपये कर दिया है. सरकार का फोकस अब दूसरी सुविधाओं पर भी है. उच्च शिक्षा मंत्री के मुताबिक, सरकार कॉलेज के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी में है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter