Breaking News

CG NEWS: रिहायसी क्षेत्र में जंगली जानवर ने हिरण का किया शिकार, तेंदुए के होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत…

बस्तर। छत्तीसगढ़ में बस्तर के ग्राम पंचायत लामकेर अंतर्गत सालेमेटा-2, जुनागुड़ा पारा में एक हिरण के जंगली जानवर द्वारा शिकार होने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. बताया जा रहा है कि हिरण जंगल से जान बचाकर गांव की ओर भागा था, लेकिन एक किसान की बाड़ी में जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है.

ग्राम पंचायत के सरपंच लक्ष्मण कश्यप ने बताया कि घटनास्थल पर जंगली जानवर के पंजों के निशान मिले हैं. इसी आधार पर वन विभाग ने प्रथम दृष्टया आशंका जताई है कि हिरण का शिकार तेंदुए द्वारा किए जाने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी.

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हमला किस वन्य प्राणी ने किया था.

इधर, ग्राम पंचायत लामकेर, सालेमेटा-02 सहित आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल या झाड़ियों में अकेले न जाएं, समूह में ही जाएं और पूरी सावधानी बरतें. अनावश्यक रूप से जंगल की ओर जाने से भी बचने की सलाह दी गई है.

वन विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक क्षेत्र में अलर्ट जारी रहेगा और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही इलाके में ट्रैक कैमरे लगाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है, ताकि जंगली जानवरों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके.

Check Also

Chhattisgarh Swine Flu: प्रदेश में H1N1 के 24 नए मरीज, आंकड़ा 108 पहुंचा; रायपुर-दुर्ग समेत इन जिलों में बढ़ी चिंता

Raipur Durg H1N1 Cases Surge: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोपकुछ साल पहले देश-विदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *