Breaking News

IGNTU अमरकंटक में असम के छात्र पर जानलेवा हमला: घटना के विरोध में जमकर मचा बवाल, 5 छात्र निष्कासित, कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में असम के तेजपुर के बालिपारा निवासी छात्र हीरोसज्योति के साथ हुई मारपीट के मामले में बुधवार को छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के बाद कार्यवाही करते हुए पांच छात्रों को निष्कासित करते हुए अनुशासन समिति द्वारा कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को पत्र लिखा है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा स्थानीय पुलिस को कानूनी कार्रवाई के लिए भेजें गए पत्र में पत्र में कहा है कि मुख्य छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षक के पत्र 14 जनवरी को दी गई सूचना एवं अनुशंसा के आधार पर छात्र हीरोस के साथ छात्रावास में मारपीट करने वाले छात्रों सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्डिंग के आधार पर छात्र अनुराग पांडे, जतिन सिंह, रजनीश त्रिपाठी, विशाल यादव एवं उत्कर्ष सिंह को तत्काल विश्वविद्यालय से निष्कासित कर घटना की जांच एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रकरण अनुशासन समिति तथा कानूनी कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस को भेजा जाता है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की गई है।

Check Also

Meerut Bribery Case: PM आवास की रजिस्ट्री के नाम पर मांगी ₹6 हजार रिश्वत, पैसे लेते ही पहुंची Anti-Corruption टीम; कर्मचारी गिरफ्तार

मेरठ. शास्त्री नगर स्थित आवास एवं विकास परिषद कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *