Kanker: NH-30 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, मौके पर 3 लोगों की मौत, देर रात हुआ हादसा

Kanker: कांकेर के नेशनल हाईवे 30 में दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ट्रक सवार कुल 3 लोग की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ये घटना देर रात 3 बजे की बताई जा रही है.

हाईवे पर लगा लंबा जाम
वहीं ट्रकों की भिड़ंत से नेशनल हाइवे 30 में लंबा जाम लग गया. पुलिस की टीम जेसीबी व अन्य मशीनों से हटाने में जुटी हैं. बता दें कि दो दिन पहले ही इसी जगह पर 1 युवक की कार की ठोकर से मौत हुई थी. ये पूरी घटना चारामा थाना क्षेत्र के रतेसरा गांव की है.

Check Also

CG News: राशन में लापरवाही पर CM साय सख्त! शिकायत मिलते ही कलेक्टर को फोन, पात्र परिवारों को तत्काल राशन देने के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण में लापरवाही पर सीएम विष्‍णु देव साय ने सख्‍त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *