उसने होमवर्क पूरी नहीं किया… आठवीं के छात्र ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान, शिकायत बनी मौत की वजह

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित एनआरआई सिटी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आठवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र प्रखर त्रिवेदी ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि ट्यूशन टीचर ने होमवर्क पूरा न करने की शिकायत उसकी दादी से की थी, जिससे छात्र नाराज और मानसिक रूप से टूट गया।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार
बताया जा रहा है कि कुछ देर की चुप्पी के बाद वह बालकनी में गया और छलांग लगा दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने बेटे की मौत के लिए पति और सास पर मानसिक दबाव के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है।

Check Also

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्‍ली में हाई अलर्ट! पुल‍िस ने 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर किए जारी

Independence Day Terror Threats: देश 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *