Bijapur IED Blast: कर्रेगुट्टा में IED की चपेट में आकर 11 जवान घायल, सभी को रायपुर किया गया रेफर

Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम नक्सल विरोधी अभियान पर निकले जवान जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए.

IED की चपेट में आकर 11 जवान घायल
सभी जवान नक्सलियों के इलाके में सर्च अभियान पर निकले हुए थे, कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट की चपेट में आकर सीआरपीएफ कोबरा का एक और DRG के 10 कुल 11 जवान घायल हो गए. सभी घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *