Silver Rate Today: लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमतv

Silver Rate Today: पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां गुरुवार को चांदी 4 लाख रुपए पार हो गई थी. वहीं आज 3 दिन बाद ही चांदी की कीमत करीब 2,50,000 तक आ गई. आज सोमवार को चांदी करीब 16,000 रुपए तक सस्ती हुई है. तो वहीं सोना में करीब 4,000 की गिरावट दर्ज की गई.

गुरुवार को चांदी की कीमत 4 लाख रुपए को पार कर गई थी. लेकिन इसके अगले ही दिन शुक्रवार को इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद जब रविवार को बजट के दिन एमसीएक्स पर ट्रेडिंग शुरू हुई तो फिर करीब 30 हजार रुपए की गिरावट हुई. आज सोमवार को भी पिछले रेट से करीब 9 प्रतिशत तक चांदी की कीमत कम हुई.

लगातार तीन दिनों से गिरावट जारी
बजट के दिन चांदी की कीमत 2,65,652 रुपए पर बंद हुई थी, जो सोमवार को मार्केट खुलते ही क्रैश हो गई. चांदी की कीमत 6 प्रतिशत गिरकर 2,50,000 के नीचे आ गई. हालांकि, चांदी की कीमत कितने तक जाएगी. इसको लेकर एक्सपर्ट भी कुछ बोलने से बच रहे हैं. क्योंकि जिस प्रकार से तीन दिनों में ही चांदी की कीमत करीब 1,70,000 रुपए से ज्यादा कम हुई है. ऐसे में अंदाजा लगाना मुश्किल है. जबसे चांदी ने अपने ऑल टाइम कीमत 4,20,000 को छुआ है. तब से लगातार गिरावट जारी है.

क्यों आई गिरावट?
एक्सपर्ट की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 3.3 प्रतिशत की गिरावट आई. चांदी में भी करीब 5 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई , जिसके बाद चांदी $80.28 प्रति औंस पर आ गई है, जबकि यह गुरुवार को $121.64 पहुंच गई थी. इसके अलावा जो सबसे बड़ा कारण है कि मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती. इन कारणों से सोना और चांदी में गिरावट दर्ज की जा रही है.

Check Also

अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला: आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं बहाल, एक महीने के लिए बढ़ाई गईं सेवा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। आउटसोर्स कर्मचारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *