Breaking News

प्रेमी ने प्रेमिका को जमकर पिलाई शराब, फिर नदी में धकेल कर मारा डाला, ऐसे खुली पोल

उत्तराखंड के भीमताल में 7 जून को एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने लंबी छानबीन के बाद हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी निकला। शादीशुदा महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी लेकिन वह उसके दो बच्चों की जिम्मेदारी लेने को तैयार नही था। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और प्रेमी ने महिला को नदी में धकेल कर मार डाला।

2 साल से चल रहा था अफेयर
पुलिस को बताया कि मृत महिला का नाम पुष्पा (30) था। साल 2016 में उसकी शादी कठोर निवासी ऋषि तिवारी से हुई थी। इस शादी से उसके दो बच्चे भी है। इन्हीं बच्चों को अभिषेक (32) नाम का युवक पढ़ाता था। इसी बीच दोनों का अफेयर शुरू हो गया। पुष्पा और अभिषेक 2 साल से रिलेशन में (Boyfriend killed girlfriend) थे। वो दिल्ली में एक होटल में नौकरी करता था। जब वह गांव आता तो बच्चों के बहाने पुष्पा से मिलता था।

आरोपी ने बताया कि 27 मई को पुष्पा घर-बार छोड़कर मेरे पास दिल्ली आ गई थी। मैं उसे अपने साथ नहीं रख सकता था। वो बच्चों को भी यहां लाना चाहती थी लेकिन मेरे समझाने के बावजूद नहीं मानी। जिसके बाद 30 मई को मैं उसे घुमाने के बहाने उत्तराखंड ले गया। जहां उसे मैंने जमकर शराब पिलाई औ फिर भीमताल में धक्का देकर मार (Boyfriend killed girlfriend) डाला। इधर, पुलिस ने लंबी छानबीन के बाद आखिरकार जालौन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Check Also

35 साल पुरानी जमीन की लड़ाई में आया बड़ा मोड़! PM मोदी के स्कूलमेट ने लगाई गुहार, BJP विधायक से जुड़ी कंपनी अब पीछे हटने को तैयार

PM Modi Friend MLA Land Dispute: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन के दोस्‍त असगर अली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *