Breaking News

शामली में ठांय-ठांय : लूट के इरादे खड़ा था बदमाश, पुलिस को देख शुरू कर दी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर, 90 से ज्यादा मामलों में था आरोपी

शामली. कसेरवा गांव जाने वाले रास्ते पर गुरुवार देर रात पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश रिहान घायल हो गया. मुठभेड़ के दौरान आमने-सामने ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. जिसमें गोली लगने से घायल बदमाश की मौत हो गई है. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

इस मुठभेड़ में सिपाही सुमित बेसला को भी गोली लगी है. पुलिस के मुताबिक रिहान पर 90 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. वही झिंझाना लूट कांड में वांछित था. बदमाश का एक साथी भी मुठभेड़ के दौरान उसके साथ था. हालांकि वो मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से 9mm पिस्टल और बाइक बरामद की है.

पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात सूचना मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव जाने वाले रास्ते पर दो बदमाश लूट के इरादे से खड़े है. इस पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान सिपाही सुमित बैसला गोली लगने से घायल हो गया. वहीं जवाबी कार्रवाई में रिहान घायल हो गया. अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Check Also

Jabalpur Cruise Incident: बरगी क्रूज हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- जनता जांच में सहयोग करे, हादसे की फोटो-वीडियो आयोग को दें

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *