अवैध रेत खनन में गोलीकांड मामला : एक और आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार, अब तक 9 लोग जा चुके हैं जेल

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मोहड़ गांव में अवैध रेत खनन को लेकर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी मनोज सिकरवार उर्फ फल्ली उर्फ मनू को ग्वालियर से गिरफ्तार कर राजनांदगांव लाया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आई-20 कार (क्रमांक MP 07 CG 1155) भी जब्त कर ली है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं संजय सिंह बघेल समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर सरगर्मी से पता तलाश कर रही है।

घटना 11 जून की रात करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की है, जब गांव मोहड़ नदी के किनारे अवैध रेत निकासी के लिए जेसीबी से रैम्प बनाया जा रहा था। ग्रामीणों इसका विरोध करने पहुंचे तभी 7-8 लोगों ने कार से उतरकर उन पर हमला कर दिया और गोलियां चला दी। इस फायरिंग में रोशन मंडावी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके गले को छूते हुए निकल गई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में अन्य दो ग्रामीण जितेंद्र साहू और ओमप्रकाश साहू भी घायल हुए।

घटना के बाद बसंतपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट और माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस, बुलेट का अगला हिस्सा, एक जेसीबी मशीन और हाईवा वाहन (CG 08 AT 5089) जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस ने गोलीकांड मामले में अब तक भगवति निषाद (जेसीबी चालक, दुर्ग), संजय रजक (राजनांदगांव), अभिनव तिवारी (सोमनी, राजनांदगांव), अतुल सिंह तोमर (ग्वालियर), जितेंद्र नारौलिया (ग्वालियर), अमन सिंह परिहार (ग्वालियर), अभय सिंह तोमर (भिंड, मध्यप्रदेश), कृष्णा गुर्जर (ग्वालियर) और मनोज सिकरवार (मुरैना) को गिरफ्तार किया है।

Check Also

Balod News: कलेक्टरेट से VC कर लौट रहे शिक्षक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कुसुमकसा गांव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *