Breaking News

रीवा के यश पांडे ने एशियन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने दी बधाई

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के लिए यह गौरव का क्षण है. रीवा के होनहार निशानेबाज यश पांडे ने एशियन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है. यह उपलब्धि उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल यूथ टीम मैच में हासिल की है. मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी पोस्ट कर शुभकामनाएं और बधाई दी है.

भारतीय टीम ने पहला स्थान हासिल किया
यह अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता करणी सिंह शूटिंग रेंज, दिल्ली में आयोजित की गई थी. मुकाबला बेहद कड़ा रहा, लेकिन भारतीय यूथ टीम ने बेहतरीन तालमेल और सटीक निशानेबाजी के दम पर पहला स्थान हासिल किया.

यश पांडे का मिशन ओलंपिक
दरअसल, यश पांडे के दादा अनिरुद्ध प्रसाद पांडे जो रीवा के ग्राम पंचायत दादर के सरपंच हैं. वहीं उनके पिता एक शिक्षक हैं. उनके दादा ने बताया कि यश इस समय एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में कक्षा 10वीं के छात्र हैं. कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और गोल्ड मेडल जीतना उनकी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि यश शूटिंग में भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाना चाहता है जो एक दिन जरूर पूरा होगा. यश पांडे की इस उपलब्धि के बाद रीवा जिले और पूरे मध्य प्रदेश में खुशी की लहर है. खेल प्रेमियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने यश को बधाई देते हुए इसे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बताया है.

Check Also

Bengal Elections 2026: ECI ने जारी की दूसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं

बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की दूसरी पूरक सूची शुक्रवार देर रात चुनाव आयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *