Breaking News

छत्तीसगढ़ बंद के बीच कांकेर में फिर बवाल! गांव वालों ने तोड़ा धर्मांतरित महिला का घर

kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर धर्मांतरण (Conversion) को लेकर बवाल हो गया है. यह बवाल छत्तीसगढ़ बंद के बीच उसी आमबेड़ा गांव में हुआ है, जहां कुछ दिनों पहले एक धर्मांतरित व्यक्ति के दफनाए हुए शव को लेकर हिंसा भड़क गई थी. इस पूरे मामले को 24 दिसंबर को प्रदेश के हर जिले में बंद है. इस बीच आज ही आमबेड़ा गांव में ग्रामीणों ने एक कंवर्टेड महिला का घर तोड़ दिया.

ग्रामीणों ने तोड़ा धर्मांतरित महिला का घर
छत्तीसगढ़ बंद के बीच कांकेर जिले के आमबेड़ा गांव में ग्रामीणों ने एक कंवर्टेड यानी धर्मांतरित महिला का घर तोड़ दिया है. महिला का दावा है कि धर्मांतरण के बाद उसकी तबीयत ठीक हुई है. वहीं, वह वापस हिंदू धर्म अपनाने के लिए तैयार नहीं है. ऐसे में नाराज ग्रामीणों ने महिला का विरोध करते हुए उसके घर को तोड़ने की कोशिश की है.

कांकेर में बवाल, छत्तीसगढ़ में बंद
18 दिसंबर को कांकेर जिले के आमबेड़ा गांव एक धर्मांतरित व्यक्ति का शव दफनाने को लेकर बवाल मच गया. ग्रामीणों ने इस पूरे मामले को लेकर भारी विरोध किया. प्रदर्शन को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई. इस पूरी घटना के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए. इस बाद ग्रामीणों ने आमबेड़ा गांव जाने वाली सभी रोड को ब्लॉक कर दिया था.

पूरा मामला बढ़ता गया इस बीच सर्व समाज ने 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया. इस बंद को प्रदेश के सभी व्यापारियों और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिला. आज 24 दिसंबर को प्रदेश के सभी जिलों में बंद का असर देखने को मिल रहा है.

रायपुर से लेकर बस्तर तक दुकानें बंद हैं. सभी जिलों में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी हैं. इस बंद छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स और सभी सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिला है.

Check Also

‘पेपर लीक करना हत्या से भी बड़ा अपराध…’, हाई कोर्ट ने CGPSC घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी की जमानत याचिका की खारिज

CG High Court: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा 2021 के चर्चित घोटाला मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *