Breaking News

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला पर क्यों आगबबूला है विपक्ष? ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव

Lok Sabha Speaker Om Birla: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है. संसद में आज विपक्षी सांसदों की बैठक हुई है, जिसमें राहुल गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए. बैठक में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ ही कई दलों के नेता मौजूद रहे. आज लोकसभा की शुरुआत की बहस के साथ हुई, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ने दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ संसद में बैठक की है. सूत्रों की मानें तो लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा. ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि विपक्ष लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी आखिर क्यों नाराज हैं?

ओम बिड़ला से क्यों नाराज है विपक्ष?
जानकारी के अनुसार विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो बातों को लेकर नाराज चल रहे हैं. विपक्ष के आरोप के अनुसार, राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बोलने नहीं दिया गया, तो वहीं दूसरी वजह संसद से कांग्रेस के 8 सांसदों को निलंबित करना है. शायद यही वजह है राहुल गांधी लोकसभा स्पीकर से नाराज चल रहे हैं.

Check Also

Bhopal: बस डेढ़ घंटे में भोपाल से नोएडा, जेवर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी IndiGo की फ्लाइट, जानें शेड्यूल

भोपाल से दिल्ली एनसीआर(ग्रेटर नोएडा, नोएडा) या उसके आसपास के शहरों की यात्रा करने वालो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *