OTT Release This Week: ‘कोहरा 2’ से ‘अमर विश्वास’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का तड़का! जानें कब और कहां देखें

OTT Release This Week: ओटीटी लवर्स तैयार हो जाइए, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. फरवरी के दूसरे सप्ताह में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो आपके पूरे हफ्ते को एंटरटेनमेंट से भर देंगी. अगर आप किसी कारणवश इन फिल्मों को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो आपके लिए यह सबसे अच्छा मौका है. अपने सारे काम निपटा लीजिए और हाथ में पॉपकॉर्न लेकर मोबाइल या टीवी के सामने बैठ जाइए. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर कौन सी फिल्में किस दिन और कहां रिलीज हो रही हैं.

‘कोहरा सीजन 2’
हिट पंजाबी क्राइम थ्रिलर ‘कोहरा’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है. इस बार कहानी और भी गहरी और पेचीदा होने वाली है. शो में मोना सिंह (सब-इंस्पेक्टर धनवंत कौर) और बरुण सोबती (अमरपाल गरुंडी) लीड रोल में नजर आएंगे.

रिपोर्ट के अनुसार, यह सीजन क्लास टेंशन और पावर प्ले के बीच उलझी एक नई मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है. बता दें कि यह सीजन पहले भाग की उसी दमदार और डार्क कहानी को आगे बढ़ाता है, जो आपको शुरू से अंत तक बांधे रखेगी.’कोहरा सीजन 2′ के सभी एपिसोड्स 11 फरवरी 2026 से Netflix India पर स्ट्रीम किए जा सकते हैं.

‘अमर विश्वास’
एक्टर राजीव खंडेलवाल अपनी नई सीरीज ‘अमर विश्वास’ के साथ ओटीटी पर नजर आने वाले हैं. इस कोर्टरूम थ्रिलर में वे एक वकील की भूमिका में हैं, जो एक पेचीदा हाई-प्रोफाइल मर्डर केस लड़ता है. कहानी में छिपे राज और चौंकाने वाले ट्विस्ट दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे. सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज 11 फरवरी से Amazon MX Player पर बिल्कुल फ्री में स्ट्रीम होगी.

‘बेबी गर्ल’
मलयालम सिनेमा के फैंस के लिए एक शानदार मेडिकल थ्रिलर ‘बेबी गर्ल’ ओटीटी पर दस्तक दे रही है. इसकी कहानी तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल से रहस्यमयी ढंग से गायब हुई एक नवजात बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है.

फिल्म में निविन पॉली एक हॉस्पिटल अटेंडेंट (सनल मैथ्यू) के रोल में हैं, जिसे इस अपहरण का मुख्य संदिग्ध मान लिया जाता है. अरुण वर्मा द्वारा निर्देशित और मशहूर लेखक जोड़ी बॉबी-संजय द्वारा लिखी गई यह रोमांचक फिल्म 12 फरवरी 2026 से ओटीटी के बड़े प्लेटफॉर्म SonyLIV पर स्ट्रीम होगी.

‘भानुप्रिया भूतेर होटल’
आपको मजेदार मनोरंजन की तलाश है, तो अरिजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनी बंगाली हॉरर-कॉमेडी ‘भानुप्रिया’ ओटीटी पर आ रही है उसे देख सकते हैं. कहानी एक वकील (सोहम मजूमदार) और उसकी पार्टनर (मिमी चक्रवर्ती) की है, जो नॉर्थ बंगाल के एक आलीशान रिजॉर्ट में छुट्टियां मनाने जाते हैं.

ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि यह होटल एक पुराने कब्रिस्तान पर बना है और अब वहां शरारती भूतों का कब्जा है. कॉमेडी और सामाजिक व्यंग्य से भरपूर यह फिल्म 13 फरवरी से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी.

‘मन शंकरा वारा प्रसाद गारू‘
चिरंजीवी और नयनतारा की हिट तेलुगु फिल्म ‘मन शंकरा वारा प्रसाद गारू’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म के रिलीज को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही है. अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित यह तेलुगु फिल्म 11 फरवरी को Zee5 पर स्ट्रीम होगी. बता दें कि इस फिल्म को आप मलयालम, कन्नड़, हिंदी, तमिल, बंगाली और मराठी सहित कई भाषाओं में देख सकते हैं.

Check Also

2 घंटे के शो के लिए करोड़ों चार्ज, जानें सिंगर अरिजीत सिंह की कितनी है नेटवर्थ

Arijit Singh Net Worth: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह किसी पहचान के मोहताज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *