UP Budget 2026-27: बजट से पहले वित्त मंत्री खन्ना ने कहा- और मजबूत होगा लोगों का भरोसा, डिप्टी सीएम बोले- हर वर्ग को होगा फायदा

लखनऊ. योगी सरकार आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट (UP Budget 2026-27) पेश करने वाली है. बजट का आकार 9 लाख करोड़ का होने का अनुमान है. इधर बजट पेश होने से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि इस बजट से लोगों का भरोसा और मजबूत होगा. वहीं उन्होंने विपक्ष से इस बजट को सकारात्मक दृष्टि से देखने की अपील की है.

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट से लोगों का भरोसा और मजबूत होगा. ये बजट हर वर्ग के लिए बेहतर साबित होगा. जिससे प्रदेश के विकास की गति और तेज होगी. वहीं उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान विपक्ष को सद्बुद्धि दें. विपक्ष बजट को पॉजिटिव दृष्टि से देखे. उन्होंने ये भी कहा कि विपक्ष के जो सुझाव होंगे उसे हम सुनेंगे.

महिला, किसान, युवा और गरीब के लिए होगा ये बजट- ब्रजेश पाठक
वहीं बजट को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी डेवलप्ड स्टेट की तरफ बढ़ रहा है. 2017 से अब तक बड़े परिवर्तन हुए हैं. यूपी में निवेश का माहौल बना है. इस बजट से पानी, बिजली, सड़क, अस्पताल और बेहतर होंगे. नई परियोजनाएं पूरी की जाएंगी. ये बजट महिलाओं, किसानों के लिए होगा, ये बजट युवाओं, गरीबों के लिए होगा. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने यूपी को बीमारू राज्य बनाया था.

Check Also

लोकसभा में राहुल गांधी और जगदंबिका पाल के बीच नोकझोंक, ट्रेड डील और बजट पर सरकार को घेरा

नई दिल्ली। लोकसभा में आज कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *