Satna news: कहते हैं इश्क अंधा होता है, लेकिन जब वही इश्क सनक में बदल जाए तो अंजाम खौफनाक हो जाता है. मऊगंज जिले में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड ने रिश्तों, भरोसे और इंसानियत—तीनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है. महज 20 दिनों की नजदीकी ने एक पत्नी को अपने ही सुहाग का प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या.
अस्पताल से शुरू हुई मौत की
मृतक सुधीर दहिया उर्फ लाला (35), निवासी प्रेमनगर थाना कोतवाली जिला सतना, पेशे से एंबुलेंस चालक था. उसकी पत्नी कंचन की मुलाकात अस्पताल में पति के दोस्त दिनेश पटेल उर्फ गबरू (आर्यन) से हुई. इलाज के बहाने शुरू हुई बातचीत जल्द ही नजदीकियों में बदल गई. बताया जा रहा है कि सिर्फ 20 दिनों में यह रिश्ता जुनून में बदल गया और फिर पत्नी ने पति के दोस्त के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली.
हाईवे 135 पर खून से लथपथ सच
29-30 दिसंबर 2025 की दरमियानी रात को शुरू हुआ मौत का खेल, दोनों ने पहले सुधीर दहिया को शराब पिलाई और फिर मऊगंज जिले के नेशनल हाईवे 135 पर ग्राम डगडौवा के पास सुधीर की बेरहमी से हत्या कर दी. चेहरे पर धारदार हथियार से इतने वार किए गए कि पहचान मिटाने की कोशिश साफ दिखी. सबसे चौंकाने वाला खुलासा हत्या के वक्त पत्नी कंचन कथित तौर पर आरोपियों से फोन पर संपर्क में थी और पति की आखिरी चीखें लाइव सुन रही थी. 30 दिसंबर को डगडौवा के सरपंच मोहम्मद अजीज की सूचना पर पुलिस ने लाश बरामद की. 31 दिसंबर को शिनाख्त होते ही परिजन पहुंचे और मृतक की पत्नी से पूछताछ में शक की सुई घूम गई.
नकली आंसू, असली साजिश
हत्या के बाद कंचन ने मीडिया और परिजन के सामने आंसू बहाए और बोली ड्यूटी पर गए थे. शक की सुई बढ़ी और पुलिस की पूछताछ में कहानी बदल गई. तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स ने साजिश की परतें खोल दीं.
पत्नी समेत आरोपी को शरण देने वाली महिला मित्र भी गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी आर्यन उर्फ गबरू और बाबा पंडित ने पहले शराब पिलाई फिर हत्या के बाद इन दोनों को नईगढ़ी की रहने वाली संजना सिंह ने अपने घर में पनाह दी थी. पुलिस ने पत्नी कंचन और शरण देने वाली संजना सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली से दबोचा गया बाबा पंडित
मामले में बड़ा अपडेट तब आया जब मऊगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा पंडित (24) को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के निर्देशन में हुई. शिवम द्विवेदी, निवासी हनुमान नगर थाना करछना जिला प्रयागराज, ने पूछताछ में गबरू के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकार की है. उसकी निशानदेही पर अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं.
एक और सनसनीखेज कबूलनामा
पूछताछ में शिवम ने अक्टूबर 2025 में इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र, राऊ हाईवे टोल के पास एक रिटायर्ड फौजी की हत्या का भी दावा किया है. संबंधित पुलिस से समन्वय कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
फरार गबरू की तलाश तेज
मुख्य आरोपी दिनेश पटेल उर्फ गबरू अभी फरार है. पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. धाराएं और जांच. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238(1), 61 और 249 के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.
इश्क, अपराध और अंजाम
20 दिन की मोहब्बत ने एक घर उजाड़ दिया एक तरफ पति की दर्दनाक मौत, दूसरी तरफ पत्नी सलाखों के पीछे. यह हत्याकांड सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी है जब रिश्ते भरोसे से नहीं, जुनून और लालच से बनते हैं, तो अंजाम सिर्फ तबाही होता है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter