अवैध शराब बनाने वाले पर कार्रवाई से बिफरे भाजपा पार्षद और भाजयुमो पदाधिकारी, SI से गाली-गलौच करते हुए दी जान से मारने की धमकी, थाने में शिकायत दर्ज…

बलरामपुर। अवैध शराब बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने वाले आबकारी उप निरीक्षक के साथ उनकी टीम से भाजपा पार्षद और भाजयुमो पदाधिकारी ने बदसलूकी की. आबकारी उपनिरीक्षक नीरज साहू ने मामले की थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

दर्ज कराए गई शिकायत के मुताबिक, 16 जून को दोपहर 2 बजे रामानुजगंज वार्ड 15 में रमेश पासवान पिता शिवपूजन पासवान के ठिकाने पर छापा मारा गया, जिसमें 7 लीटर महुआ शराब और 240 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया. मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने से पहले स्वास्थ्य जांच के लिए रामानुजगंज अस्पताल में लाया गया था.

उपनिरीक्षक नीरज साहू ने बताया कि इस दौरान फोन कर अपने आप को वार्ड 15 रामानुजगंज पार्षद सिद्धार्थ यादव बताते हुए आरोपी रमेश पासवान को तुरंत छोड देने का दबाव बनाने लगा. इस पर गैर जमानती प्रकरण होने की जानकारी देते हुए आरोपी को नहीं छोड़ पाने की बात कहने पर सामने वाला शख्स देख लेने की धमकी देने लगा.

शिकायत में बताया गया कि इसके बाद तीन लोग अस्पताल में आए, जिनमें अश्विन गुप्ता, सिद्धार्थ यादव और एक अन्य व्यक्ति शामिल थे. आते ही तरह-तरह के आरोप लगाते हुए, अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद अभिरक्षा से आरोपी को भगाने का प्रयास किया गया.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकार्डिंग किए जाने की जानकारी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ आबकारी उपनिरीक्षक के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौच एवं धमकी देने वाले असामाजिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है.

Check Also

CG Recruitment 2026: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से, 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *