दिल्ली सरकार के एक साल पूरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी 2025 को सरकार ने कार्यभार संभाला था और यह एक साल “बदलाव और विकास” को समर्पित रहा है। सीएम ने स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े दावे

•पहले कैबिनेट फैसले में आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये का कवर।

•7 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, 30 हजार लाभार्थी।

•370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू, लक्ष्य 1100।

•5 अस्पतालों में नए ब्लॉक और सेवाएं शुरू।

•जीबी पंजाब अस्पताल में CT स्कैनर और कैथ लैब की शुरुआत।

•4000 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया, 1300 नर्सिंग स्टाफ को नियुक्ति पत्र।

•नर्सिंग इंटर्न भत्ता 500 से बढ़ाकर 13,000 रुपये।

झुग्गीवासियों के लिए आवास योजना

•700 करोड़ रुपये का फंड झुग्गी क्षेत्रों के विकास के लिए।

•13,000 फ्लैट्स का रिनोवेशन कर जल्द आवंटन।

•शौचालय, सड़क और मूलभूत सुविधाओं के निर्माण पर जोर।

शिक्षा में सुधार

•7000 स्मार्ट क्लास का निर्माण।

•75 सीएम श्री स्कूल विकसित किए जा रहे।

•निजी स्कूल फीस नियमन कानून लागू।

•डिजिटल लाइब्रेरी और नए करिकुलम की शुरुआत।

बुनियादी ढांचा और विकास

•400 किमी सड़कों की वॉल-टू-वॉल कारपेटिंग।

•नंदनगरी फ्लाईओवर तैयार, बारापुला फ्लाईओवर जुलाई तक।

•56,000 करोड़ की लागत से ड्रेनेज मास्टर प्लान।

•180 किमी नई सीवर लाइन, 110 किमी पुरानी बदली।

•105 MGD और 50 MGD वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर काम।

सामाजिक कल्याण योजनाएं

•70 अटल कैंटीन, 5 रुपये में भोजन।

•न्यूनतम मजदूरी 22,700 रुपये।

•महिला मजदूरों के लिए 500 पालना केंद्र।

•SC/ST बस्तियों में 85 करोड़ की 146 योजनाएं।

•44 करोड़ की लंबित छात्रवृत्ति जारी।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार “वादों की नहीं, काम की सरकार” है और आने वाले समय में दिल्ली को विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

Check Also

सिंगरौली बैंक लूट कांड का नेपाल कनेक्शन! आरोपी इंटरनेट कॉलिंग से बदमाशों के संपर्क में था, 1 महीने रेकी की

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली बैंक डकैती के मामले में नेपाल कनेक्शन सामने आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *