Breaking News

10 महीने बाद खुला दर्दनाक राज: 12 मिनट के वीडियो ने फिर खड़े किए सवाल, जानिए क्या है मामला

इंदौर। शहर में एक युवक की आत्महत्या का मामला अब फिर उबल पड़ा है और इस बार वजह है वो 12 मिनट का आखिरी वीडियो, जो उसने मरने से ठीक पहले रिकॉर्ड किया था। 5 अप्रैल 2025 को इंडस्ट्री हाउस के पीछे 27 वर्षीय मनीष यादव ने जान दे दी थी। मामला ठंडा पड़ चुका था, लेकिन अब 10 महीने बाद मोबाइल से निकला वीडियो कई लोगों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। हाल ही में एमआईजी थाना पुलिस ने जब्त मोबाइल परिजनों को लौटाया और वहीं से सामने आया ये वीडियो। परिवार का आरोप है:“वीडियो में नाम लेकर सब बताया गया, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं।”

प्यार, धोखा और धमकियों का आरोप
वीडियो में मनीष खुद को बेहद टूट चुका बताता है। वह एक युवती से दस साल के रिश्ते का जिक्र करता है और कहता है कि शादी के सपने दिखाए गए, लेकिन अचानक बात बंद कर दी गई। उसके मुताबिक युवती ने परिवार की पसंद से किसी और लड़के से रिश्ता स्वीकार कर लिया।

मनीष ने वीडियो में आरोप लगाया कि: उसे नजरअंदाज किया गया, ब्लॉक कर दिया गया। दूसरी तरफ घंटों फोन पर बात हो रही थी। जब उसने संपर्क करने की कोशिश की तो कथित तौर पर कुछ लोगों ने उससे बात की, फिर माहौल बदला। रात में घर के पास अज्ञात लोगों के आने और डराने का दावा। एक युवक से फोन पर बात का जिक्र, जिसने कथित तौर पर “मूव ऑन” कहकर बात खत्म की। इसके बाद चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप है।

बार-बार कहता वह “टॉर्चर” झेल रहा
वीडियो में उसने यह भी कहा कि युवती का “माइंड वॉश” किया गया। उसने कुछ रिश्तेदारों के नाम लेकर उन पर दखल और धमकियों के आरोप लगाए। साथ ही कुछ लोगों की संपत्तियों और पैसों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए- हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में वह बार-बार कहता है कि वह “टॉर्चर” झेल रहा है, कई दिनों से सो नहीं पाया, और मानसिक रूप से टूट चुका है।

भावनात्मक अपील और कड़वे शब्द
वीडियो के आखिरी हिस्से में मनीष बेहद भावुक दिखता है। माता-पिता से माफी मांगता है, दोस्तों का नाम लेकर धन्यवाद करता है। लेकिन इसी बीच वह रिश्तों को लेकर बेहद कटु बातें भी कहता है- खासकर लड़कियों के बारे में सामान्यीकरण करता है और युवाओं को प्यार से दूर रहने की सलाह देता है।

मां की गुहार: “मेरा बेटा नाम लेकर गया है”
मनीष की मां उमा यादव का कहना है: “मेरा बेटा 10 महीने पहले चला गया, अब वीडियो मिला है। उसने जिन लोगों के नाम लिए हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। हमें इंसाफ चाहिए।” परिवार का आरोप है कि पहले शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

Check Also

Jabalpur Cruise Incident: बरगी क्रूज हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- जनता जांच में सहयोग करे, हादसे की फोटो-वीडियो आयोग को दें

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *